Header Banner

पांचवा सामूहिक शादी सम्मलेन का पोस्टर का विमोचन

BY — May 17, 2018

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी का पांचवा सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक शादी सम्मेलन 30 दिसम्बर उदयपुर में होगा। इसके पोस्टर का विमोचन किया गया।

सोसायटी सदर डा. खलील अगवानी ने बताया कि कांजीवाड़ा स्थित ऑफिस में मौलाना आस मोहम्मद ने कुरान की तिलावत की बाद कुरान ख्वानी के बाद वतन की खुशहाली और सम्मलेन की कामयाबी की दुआ की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पूर्व यूथ अध्यक्ष विवेक कटारा, जयप्रकाश निमवत, संजय दायमा ने पोस्टर का विमोचन किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अगवानी ने बताया कि कम खर्च में एक बेहतरीन शादी हो सकती हैं। सामूहिक विवाह के लिये दो पैकेज 31786 व 11786 रखे गये है। रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिये गये है। इस अवसर पर मुस्तफा रजा अकरम खान सलीम हुसैन साजिद हुसैन शमीम बानो मुहम्मद सईद मेकेनिक, अजीज मुहम्मद यास्मीन पठान रफीक पठान छोटू भाई मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply