नाकोड़ा भैरव की महाभक्ति संध्या कल

BY — May 17, 2018

मंच निर्माण के लिये भूमि पूजन

उदयपुर। श्री नाकोड़ा नागफणी पाश्र्वनाथ भक्ति मण्डल उदयपुर की ओर से शनिवार को नगर निगम स्थित टाउनहाल प्रांगण में भव्य नाकोड़ा भैरव भक्ति संध्या होगी जिसके लिये मंच निर्माण हेतु आज भूमि पूजन किया गया।

मण्डल के पदाधिकारी ने बताया कि भक्ति संध्या में बालोतरा के भजन गायक वैभव वागमार एवं मन्दसौर की भजन गायिका प्रेरणा भटनागर अपनी मधुर आवाज में नाकोड़ा भैरव के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर करेगी। भक्ति संध्या में नाकोड़ा भैरव को बिराजमान करने के लिये विशाल मच का निर्माण किया जा रहा है। भक्ति संध्या में करबी 5000 भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। गर्मी से बचाने के लिये कूलर लगाये जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *