• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

जीवन्ता में 520 ग्राम वजनी बच्चे के पेट का किया ऑपरेशन

admin by admin
August 1, 2018
in Featured
0
जीवन्ता में 520 ग्राम वजनी बच्चे के पेट का किया ऑपरेशन
109
SHARES
1.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

दक्षिण एशिया के सबसे छोटे बच्चे को पेट की जटिल सर्जरी का दावा
जीवन्ता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने फिर एक बार रचा इतिहास

उदयपुर के जीवन्ता चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पुरे दक्षिण एशिया के सबसे छोटे , 12 दिन के 520 ग्राम वजनी नवजात के पेट की सफल सर्जरी कर उसे जीवनदान देने का इतिहास रचने का दावा किया है। पैदा होते ही नवजात के पेट का दर्द नासूर बन गया. बरसों सुनी गोद की पीड़ा झेलने के बाद वो माँ बनी भी तो खुशियां छिटक कर दूर जाती दिखी .सौभाग्य मिला भी तो मजाक सा लगने लगा।

क्या था मामला –
मगरौनी मध्य प्रदेश निवासी उमेश मदनलाल आर्य दम्पति को शादी के 29 वर्षों बाद माँ बनने का सौभाग्य मिला, किन्तु 26 सप्ताह के गर्भावस्था में माँ का ब्लड प्रेशर/ रक्तचाप बेकाबू हो गया था और सोनोग्राफी से पता चला की भ्रूण को रक्त का प्रवाह बंद हो गया है और भ्रूण का विकास नहीं हो रहा है , तभी आपातकालीन सीजेरियन ऑपरेशन से शिशु का जन्म 13 फरवरी को कराया गया. शिशु को जन्म के तुरंत बाद जीवन्ता हॉस्पिटल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शिफ्ट करके नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ सुनील जांगिड़, डॉ निखिलेश नैन , डॉ कपिल श्रीमाली एवं उनकी टीम के द्वारा शिशु की देखभाल की गयी . शिशु को सांस लेने में खाफी कठिनाई हो रही थी, उसे तुरंत वेंटीलेटर पर लिया गया।
क्यों करनी पड़ी इस मासूम की सर्जरी-
डॉ सुनील जांगिड़ ने बताया कि शिशु का जन्म के बाद पेट फूलने लग गया था और दूध शुरू नहीं कर पा रहे थे. उम्र के बारवे दिन शिशु का पेट एकदम फूल गया, शरीर ठंडा एवं नीला पड़ने लगा . दिल की धड़कन व ब्लड प्रेशर भी कम होने लगा . जांच में पता चला की उसकी आंतें फूल गयी है , जहर पुरे शरीर में फ़ैल गया है और खून में रक्तपेशिया भी कम हो गयी है . हमे लग गया था कि अब ज्यादा वक्त नहीं है और दवाईओं से उपचार संभव नहीं है . इस नाजुक स्थिति में ऑपरेशन ही एकमात्र विकल्प रह गया था। शिशु के परिजनों से शिशु के गंभीर बीमारी के बारे में विचार विमर्श किया . इतनी सी नाजुक जान का बड़ा ऑपरेशन करना बेहत खतरनाक था और ऑपरेशन के दौरान जान जाने का भी बड़ा खतरा था. परन्तु दम्पंति को किसी भी हालत में इस नन्ही सी जान को बचाना था क्योंकि यही उनकी आखरी उम्मीद थी. जीवन्ता हॉस्पिटल के शिशु सर्जन डॉ प्रवीण झँवर , एनेस्थेटिक डॉ सुरेश और समस्त ओटी स्टाफ ने जनरल अनेस्थेसिआ में शिशु के पेट का जटिल ऑपरेशन डेढ़ घंटा चला :
डॉ प्रवीण झँवर ने बताया की ऑपरेशन के वक्त शिशु सिर्फ हथेली जितना ही था. ऑपरेशन के दौरान विशेष छोटे उपकरणों का इस्तमाल किया गया जिसमे कॉटरी [विद्युत् प्रवाह ] मशीन जिसके द्वारा नाजुक पेट को खोला गया ताकि रक्तस्त्राव न हो. पेट की आंते काली पड़ने लग गयी थी . पूरे आँतों में मल / लेट्रिन पूरी तरह सुख कर जम गयी थी, आँतों में रुकावट का कारण बन गयी थी और आसानी से निकल नहीं रही थी , जिसे हम मेकोनियम इलियस सिंड्रोम कहते है . इसलिए आंत को बीच में से काट कर बड़ी मुश्किल से मल को निकाला गया . आँतों की स्थिति इतनी नाजुक और ख़राब थी की टाँके लगाते लगाते ही फट रहा था , मानो गीले पेपर की तरह बिखर रहा हो. बड़ी परेशानियों के बाद टांके लगाए और पेट की अंदर से पूरी तरह सफाई की गयी . पेट की इतनी ख़राब स्थिति के बाद लग रहा था की शिशु का जीवित रहना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।

इतने छोटे शिशु में ओपन सर्जरी क्यों होती है मुश्किल ?
डॉ सुनील जांगिड़ ने बताया की ऐसे कम वजनी व कम दिनों के पैदा हुए बच्चें का शारीरिक रूप से सर्वांगीण विकास पूरा नहीं हो पाता है। शिशु के फेफड़े, दिल, पेट की आंते , लीवर, किडनी, दिमाग, आँखें, त्वचा आदि सभी अवयव अपरिपक्व, कमजोर एवं नाजुक होते है. रोग प्रतिकारक क्षमता बहुत कम होती है जिससे संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा होता है और इलाज के दौरान काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे शिशु में ऑपरेशन तकनीकी रूप से बेहद मुश्किल , चुनौतीपूर्ण व जोखिमपूर्ण होता है
क्या हुआ ऑपरेशन के बाद ?
ऑपरेशन के बाद हमारी टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी की टांको पर कोई तनाव ना पड़े, इसलिए नाक द्वारा पेट में नली डालकर उसे लगातार खाली रखा गया . इतने बड़े ऑपरेशन के बाद दूध देना संभव नहीं था, इस स्थिति में शिशु के पोषण के लिए उसे नसों के द्वारा सभी आवश्यक पोषक तत्व यानि ग्लूकोज, प्रोटीन्स एवं वसा दिए गए. शिशु के खून की कमी थी, खून में संक्रमण था, खून चढ़ाया गया, एंटीबायोटिक दिए गए. 15 दिनों बाद में धीरे धीरे नली के द्वारा बून्द बून्द करके दूध दिया गया। 35 दिनों बाद शिशु पूरा दूध पचने में सक्षम हुआ. 54 दिनों तक शिशु वेंटीलेटर पर रहा . शिशु को कोई संक्रमण न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। 3 ½ महीने बाद बच्चा मुहं से दूध लेने लगा. चिकित्सकों की टीम द्वारा शिशु की दिनों तक आईसीयू में देखभाल की गयी।. शिशु के दिल, मस्तिष्क, आँखों का नियमित रूप से चेक अप किया गया। आज 117 दिनों के जीवन व मौत के बीच चले लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार जीवन्ता चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चिकित्सकों को सफलता हासिल की . अब उसका वजन 2100 ग्राम हो गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है।

डॉ प्रदीप सूर्यवंशी [ प्रोफेसर व हेड निओनेटोलॉजी, पुणे ] ने बताया की लिटरेचर का अध्ययन करने पे पता चला की जानवी पुरे भारत ही नहीं बल्कि पुरे दक्षिण एशिया में अभी तक की सबसे कम वजनी शिशु है जो पेट की जटिल सर्जरी के बाद जिन्दा बची है व स्वस्थ है . पुरे दुनिया ऐसे पेट की जटिल सर्जरी के बाद अभी तक सिर्फ 4 से 5 नवजात ,जो की 500 ग्राम वजन से कम है उनको बचाया जा चूका है और जानवी उनमे से एक है.. इस केस में शिशु के बचने की संभावना 10 % से भी कम थी और इतने बड़े ऑपरेशन के बाद शिशु का जीवित रहना और सामान्य रहना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Dr sunil jangid jivanta hospitalFeaturedjivanta children hospitaljivanta udaipurOperation of baby belly weighing 520gudaipur jivanta
Share44Tweet27Send
Previous Post

इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी एवं सनबीम ने मारी बाज़ी

Next Post

इन्टरेक्ट क्लब की कार्यकारिणी ने ली शपथ

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post

इन्टरेक्ट क्लब की कार्यकारिणी ने ली शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

August 2018
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jul   Sep »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?