Header Banner

पेसिफिक में फ्रेशर पार्टी

BY — October 16, 2018

उदयपुर। पेसिफिक फेकल्टी आफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन कालेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीसीए व एमसीए के नए विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कई रोचक गतिविधियों में बढ चढ कर भाग लिया।

निदेशक डा. दिलेन्द्र हिरन, व मुख्य अतिथि डा. अनुराग मेहता, डा. केके दवे, डा. एसएल मेनारिया, डा. जोगेन्द्र सिंह, डा. कपिलेश तिवारी, डा. सौरभ त्यागी द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान विधार्थियों ने फन गेम्स में काफी एन्जाॅय किया। छात्र-छात्राओं ने भारतीय एवं पश्चिमी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी और फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें रैंप पर कैटवाक किया गया। इसमें मिस्टर फ्रेशर उत्कर्ष व मिस फ्रेशर जीनू रही। इस पार्टी का संचालन दिव्या शेखावत द्वारा किया गया। फेकल्टी आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन के प्राचार्य श्री दिलेन्द्र जी हिरन द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया और सभी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply