Header Banner

दिव्यांग छात्रों के लिये हुआ नृत्य का आयोजन

BY — October 28, 2018

उदयपुर। स्वंयसेवी संस्था मेंगो मासाला एवं एम स्क्वायर प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में आज शक्तिनगर काॅनर स्थित एब्स्यूलूट कैफे में संजीवनी छात्रावास के दिव्यंाग बच्चों के लिये डांस पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका बच्चों ने भरपूर आनन्द लिया।

मेंगो मसाला की सुनीता सिंघवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों को वन मिनिट गेम खेलाये गये। बच्चों को जेएमबी की ओर से गिफ्ट एवं अर्चना अगरबत्ती की ओर से काॅपियंा वितरित की गई। अशोका बेकरी एवं एब्स्यूलूट कैफे की ओर से अल्पाहार दिया गया। समारोह में सौरभ पालीवाल, डाॅ. स्वीटी छाबड़ा, मुकेश माधवानी, जहीर अब्बास, अमित माथुर, करीना बजाज, वैशाली मोटवानी, तारिका धायभाई मौजूद थे। अंत में सुनीता सिंघवी ने आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply