Header Banner

शतायु सहित 75 वर्ष पार 18 वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

BY — December 6, 2018

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग ने मनाया 10 वां स्थापना दिवस

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग का 10 वां स्थापना दिवस अम्बामाता स्थित योग सेवा समिति परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शतायु कन्हैयालाल टाया सहित 75 वर्ष पार 18 जनों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ओपी चपलोत, विशिष्टस अतिथि सुखवाल, वैद्य बी.आर.तनेजा थे।

सुखवाल ने कहा कि उमंग के संस्थापक स्व.डाॅ. सुन्दरलाल दक कर्मयोगी थे। सभी को जैन धर्म की मेटाफिजिक्स का ज्ञान होना चाहिये। जेएसजी मेवाड़ रिज़न के संस्थापक अध्यक्ष ओ.पी.चपलोत ने कहा कि डाॅ.दक अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिये जो कार्य किये है वे सराहनीय है। लुधियाना के वैद्य बीआर तनेजा ने कहा कि झुकता वही है जिसमें ज्ञान होता है। इस संस्था में प्यार मिला है। माता-पिता व गुरू कभी नहीं मरते है।
18 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित- समारोह में शतायु पार कन्हैयालाल टाया सहित, रोशनलाल कोठारी, विष्णुदत्त डिडवानिया,आंेकारलाल दशोरा, शिवदानसिंह तलेसरा, मदनलाल विजयवर्गीय, जोगिन्दरसिंह सलूजा, चतरसिंह कावड़ि़या, गौतम कोठारी, हिरेन्द्र किशोर शर्मा, चन्द्रसिंह मुणोत, भगवतसिंह बक्षी, चन्द्रशेखर सनाढ्य, सुशीला सनाढ्य, रेखा मोगरा, नरेन्द्र शर्मा, सुशीला शर्मा, सुजानसिंह, इन्द्रा डिडवानिया को उपरना एवं शाल ओढ़ा़कर सम्मानित किया।
रंगारंग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन- समारोह में शकुन्तला घोष ने ’दमादम मस्तकलंदर, अलीजा पहला नम्बर..’, साधना दक ने ’कौन कहता है दीदार नहीं होता..’, शारदा तलेसरा व चन्द्रकांता मेहता ने राजस्थानी गीत ’घूमेर दार लहंगा, आलिजा लेता अईजो जी..’, अरणिमा सुराणा ने लोकगीत पर आकर्षक नृत्य, रेखा जैन ने ’फज़ा भी है जवा-जवां, हवा भी है रवा-रवा..’, ’दीपक घोष ने रात भर करवटें बदलते है…’, गीत की सुन्दर प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। प्रारम्भ में समिति अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। समिति सचिव आरके जोशी ने समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर आलोक पगारिया ने आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती प्रेम दक, ज्ञानेन्द्र मेहता, शान्तिलाल मेहता, ओपी मेहता, सुरेश पालीवाल, वर्धमान मेहता, प्रकाश वर्डिया, आरके जोशी ने कार्यक्रम में सहयोग किया। संचालन आलोक पगारिया ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply