Header Banner

विश्व शांति यात्रा अलमाटी पंहुची

BY — July 20, 2019

उदयपुर। गत 1 जुलाई को उदयपुर के सृजन द स्पार्क के 5 सदस्यों को लेकर अहमदाबाद से रवाना हुई विश्व शान्ति यात्रा चीन की 15 दिन की यात्रा करने के बाद कले कजाकिस्तान की राजधानी अलमाटी पहुंची, भारतीय दूतावास के उच्चायुक्त मार्टिन ने स्वागत किया।

वहंा आयोजित एक समारोह में इस कार्यक्रम में उदयपुर के अब्बास अली बंदूकवाला व प्रीति लढ़ा ने सम्बोधित करते हुए यात्रा के उद्देश्य के बारंे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर दूतावास के अधिकारी, कर्मचारी तथा भारत देश के अप्रवासी नागरिक मौजूद थे। जानकारी दी कि गत 1 जुलाई को अहमदाबाद के गाँधी आश्रम से लंदन तक 10 गाड़ियों में विश्व शान्ति का सन्देश पहुँचाने के लिए 24 लोग 15 देश की यात्रा करने निकले हैं, जिन्होंने अब तक 3 देशों की यात्रा सकुशल सम्पन की है। शत्रा के साथ उदयपुर के दिनेश कटारिया, राजेंद्र शर्मा, अब्बास अली बन्दूक वाला, सुनील लढ़ा, प्रीति लढ़ा व पवन धूपिया शामिल है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply