Header Banner

राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में रक्षक ही बने भक्षक!

BY — December 9, 2019

जयपुर। राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के विद्यार्थियों को अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करते आज 32 दिन हो गए है। विद्यार्थियों द्वारा रोज सरकार को अपनी मांगें मनवाने के लिए निरंतर किसी न किसी तरह प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के विद्यार्थी 6 दिसम्बर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

आर्ट स्कूल एलुमिनी सदस्य संदीप सुमहेन्द्र ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान रूपी कलाकृतियों को रोडों पर लोगों से कुचलाने के लिए छोड़ दिया जिस प्रकार सरकार व कॉलेज आयुक्त द्वारा अनदेखी कर कला विद्यार्थी व कला को कुचल जा रहा है उसी प्रकार विद्यार्थियों ने अपने आप पर पत्थर रखकर अपनी कृतियों को कारो व अधिकारियों द्वारा कुचलने के लिए छोड़ दिया।
सुमहेन््द्रप ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सभी को अपनी जायज मांगो के लिए कागजो के पुलिन्दे दिए जा रहे है और उन के बदले केवल आश्वासन से भर भर के थैले देते हैं। ना कुछ होता है इन आश्वासनों के थैले को देख हम विद्यार्थियों को ये लगने लगा कि अब ये हमे जोला छाप कलाकार बनेने को मजबूर कर रहे हैं। विद्यार्थियों को आज 32 दिन हो गए और कुछ नही हुवा ये देख विद्यार्थी तो अब सरकार से ये गुवार लगा रहे है कि या तो सरकार इस 150 वर्ष पुराने महाविद्यालय को बंद कर दे ताकि सभी को ये यात हो सके कि अब राजस्थान में कोई कला व कलाकार नही रहा।
शिक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने छात्रों को बात करने के लिए बुलाया था, जिसमे उन्होंने साफ किया कि जो हम कर सकते है वो कर दिया अब शिक्षामंत्री के आदेश हो तो आगे बढ़े।
आज राजस्थान के सभी वरिष्ठ कलाकारों व एलुमिनी ने मौके पर पहुँच कर अपने कैनवास जिसको कलाकार स्वयं पूजता हैं उसी को काले कपड़े से ढक के अपनी कला को बंदकर अपना रोष जताया। क्या गांधीवादी विचारो के हमारे प्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी राज्य में कला और कलाकारों का ऐसी ही दुर्गति देखना चाहते हैं? कि आखिरकार राजस्थान कला से वंचित हो जाए ओर पूरे राजस्थान से कला और कलाकारों का नामोनिशान ही मिटा देना चाहते है।
इस आंदोलन में कला छात्रों के साथ आर्ट स्कूल एलुमिनी के समंदर सिंह खंगारोत, आर.बी. गौतम, विद्यासागर उपाध्याय, अशोक गौड़ , नरेंद्र दवे, मीनू श्रीवास्तव, दिलीप दवे, संदीप सुमहेन्द्र, सोहन जाखड़, लाखन सिंह जाट, ललित शर्मा, महावीर भारती मूर्तिकार, विजय शर्मा, किशन मीणा, रामवतार सोनी, बलराम मिश्रा, रवि मिश्रा, अशोक जैन उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply