Header Banner

बच्चों को पिलाई पोलियो दवा

BY — April 15, 2012

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर व इनरव्हील क्लब उदयपुर की ओर से तीन स्थानों पर लगाये बूथ पर आज प्रान्तपाल रत्नेश कश्यप व जिला कलक्टर हेमंत गेरा ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाई। इसके अतिरिक्त आज शाम को महाकाल चौराहे से पोलियो उन्मूलन हेतु रोटरी क्लब उदयपुर के नेतृत्व में एक रैली निकाली गयी।

क्लब अध्यक्ष डॅा. निर्मल कुणावत ने बताया कि रोटरी उदयपुर व इनरव्हील क्लब द्वारा केन्द्रीय बस स्टेण्ड, पहाड़ी बस स्टेण्ड व महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय की बाल इकाई के सामने लगाये गये बूथों पर अतिथियों ने दवा पिलायी। इस अवसर पर बच्चों को सीटी, टॉफी, टॉपी आदि दिये गये। इस दौरान दोनों क्लबों के सचिव गिरीश मेहता, रमेश चौधरी, निर्मल सिंघवी, इन्दिरा बोर्दिया, सचिव बेला जेन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply