Header Banner

हिन्द जिंक द्वारा देबारी के 30 गावों में किया सैनेटाइजेशन

BY — May 3, 2021

हिंदुस्तान जिंक की देबारी स्मेल्टर इकाई द्वारा ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सरोकार के तहत आसपास के गांवों में सैनेटाइजेशन वेन से हाइपोक्लोराईट का छिडकाव करवा गांवों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने में सहयोग किया जा रहा है।

जिंक स्मेल्टर देबारी क्षेत्र के 30 गांवों में सैनेटाइजेशन वैन से सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, हॉस्पिटल, दुकानों, आरओ प्लांट, वाटर एटीएम एवं अन्य स्थानों जहां संक्रमण का खतरा बना रहता है वहां सैनेटाइज करवाने के साथ ही स्थानीय भाषा मे ध्वनि संदेश के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव व उससे सम्बंधित जानकारी प्रसारित की जा रही है। संदेश के माध्यम से ग्रामीणों को कोविड 19 से सावधानी रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सैनेटाइजेशन वैन से विशेष तौर पर कोरोना पोजिटिव आने वालों के घरों में भी सैनिटाइजेशन का करवाया जा रहा है। सभी से हिन्दुस्तान जिंक द्वारा दिये संदेश में कोरोना से बचाव, अपनी बारी आने पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण कराने,रजिस्ट्रेशन अवश्य कराने, कोरोना पर विजय पाने के लिये मास्क का उपयोग अवश्य करने, मुंह और नाक को ढंकने, मुंह और नाक को हाथों को छूने से बचने, हाथों को साबुन व पानी से धोते रहनें, संभव हो तो सैनेटाइजर का उपयोग एवं दो गज की सामाजिक दूरी बनाऐ रखनें को संदेश दिया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply