हिन्दुस्तान जिंक द्वारा हाइपरटेंशन से बचाव हेतु किया जागरूक

BY — May 17, 2022

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत् विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर हाइपरटेंशन से बचाव के बारें में अपने संचालन क्षेत्र के आस पास के गावों में जागरूकता सत्र आयोजित कर गा्रमीणों को इस बारें में जानकारी प्रदान की।

च्चे, वयस्क और बुजुर्ग सभी एनसीडी में योगदान करने वाले जोखिम कारकों की चपेट में हैं, जिसकें कारण अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू के धुएं के संपर्क में आने या शराब के हानिकारक उपयोग हैं। हाइपरटेंशन की गंभीरता के बारे में समुदाय में जागरूकता लाने के लिए उन्हें लक्षणों, लक्षणों, कारणों और उपचारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उदयपुर के जावर चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया और भीलवाड़ा में रामपुरा आगुचा माइंस के आस-पास के गांवों में हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा दीपक फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मोबाइल हेल्थ यूनिट से इन सत्रों का आयोजन किया गया। इससे अमरपुरा, बोरिकुवा, नगरी, गुसाई खेड़ा, इंद्र का खेड़ा और परशुरामपुरा गांवों 200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply