सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्द जिंक में पर्यावरण दिवस का आयोजन

BY — June 5, 2026

सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य
वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक, लेड और सिल्वर के सबसे बड़े और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण एवं पर्यावरण प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कंपनी ने अपनी सभी परिचालन इकाइयों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई प्रभावशाली कार्यक्रमों का आयोजन किया। ये पहल सस्टेनेबिलिटी और कार्यस्थल पर जिम्मेदारी से काम करने की कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उदयपुर स्थित प्रधान कार्यालय में कर्मचारियों ने ग्रीन वर्कप्लेस इनिशिएटिव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने रोजमर्रा के जीवन में संसाधनों के सही और कम उपयोग से जुड़े आसान लेकिन प्रभावी तौर-तरीकों को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता और हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।

जिंक स्मेल्टर देबारी में विभिन्न टीमों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। कार्यक्रम में यूनियन प्रमुखों और वरिष्ठ नेताओं ने पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर अपने विचार और मार्गदर्शन साझा किए। ईएसजी टीम ने इस वर्ष की थीम, मुख्य प्राथमिकताओं और पर्यावरणीय प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शॉप फ्लोर से जुड़े बिजनेस पार्टनर कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर लागू की जा रही व्यावहारिक पहलों की जानकारी साझा की। जावर माइंस में भी मुख्यालय के नेतृत्व में कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया। यहाँ वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ-साथ क्विज प्रतियोगिता, अखबार से बैग बनाना, पोस्टर मेकिंग और वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी पहलों ने न केवल कर्मचारियों की भागीदारी को बढ़ाया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नवाचार को भी प्रेरित किया। यह आयोजन हिंदुस्तान जिंक के उस निरंतर प्रयास को रेखांकित करता है जिसके तहत कंपनी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को अपनी कार्य संस्कृति और संचालन का एक अहम हिस्सा मानती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *