राष्ट्र विरोधी के लिए कोई जगह नहीं
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि राष्ट्रभक्त मुस्लिम हमारे सिर पर ताज के समान है और राष्ट्रद्रोही कोई भी हो उसके लिए हमारे मन में कोई जगह नहीं है। विधायक ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद को भाजपा ने अपने सिर का ताज बनाया था। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन मंगलवार को पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।
इस दौरान खांजीपीर को मिनी पाकिस्तान के मुद्दे पर शहर विधायक जैन ने कहा कि कन्हैयालाल हत्याकांड के हत्यारे खांजीपीर से ही थे और एनआईए जांच में उनके कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़े मिले थे। उस समय जांच में सामने आया था कि दोनों ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान तक गए थे और यह उस समय के सभी समाचार पत्रों में छपा भी था। इस दौरान जैन ने ढाई साल के अपने कार्यकाल के प्रमुख कार्य बागी बताए।
विधायक ने कहा कि शहर को सुंदर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस दौरान चुनाव संयोजक रजनी डांगी, शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह, महामंत्री देवीलाल सालवी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
जैन ने प्रमुख रूप से आने वाले समय में किये जाने वाले ककमों के बारे में बताया कि चेतक चौराहे का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पुरोहितों का तालाब का विकास होगा। यातायात को सुचारू बनाने के लिए टेकरी से सेवाश्रम तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ समानांतर वैकल्पिक मार्गए मीरा गल्र्स कॉलेज (गुमानिया वाला पेट्रोल पंप) से पुला तक नई एलिवेटेड रोड का निर्माण और शहर में ई.रिक्शों का सुव्यवस्थित संचालन किया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के तहत चांदपोल पार्किंग पर एक मंजिल बढ़ाकर मल्टीपल पार्किंग, सिटी पैलेस के पास कर जाली हाउस के समीप 15000 वर्ग फीट भूमि पर पार्किंग तथा राजीव गांधी पार्क के पास रानी रोड पर नई पार्किंग प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा गुलाब बाग की तर्ज पर एक मिनी गुलाब बाग का विकास, लक्ष्मीमाता मंदिर के पास औदीच्य समाज नोहरा का विकास, रानी रोड अंदर रोटरी भवन के पास नई पुलिस चौकी की स्थापना और जनता की सुविधा के लिए सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों को एक स्थान पर केंद्रित कर मिनी सचिवालय बनाने की योजना शामिल है।