Sat, September 26, 2026
Header Banner

501 हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

BY — September 25, 2026

स्व. विश्वमोहिनी शर्मा की पुण्यस्मृति में हुआ जागरूकता अभियान, मोहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की पहल, आरटीओ, यातायात पुलिस व आधार फाउंडेशन का रहा सहयोग
उदयपुर। स्व. श्रीमती विश्वमोहिनी शर्मा की पुण्यस्मृति में मोहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स एवं 94.3 माय एफएम की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्री परिसर में पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने आमजनों को हेलमेट प्रदान कर इसकी शुरुआत की.इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर 501 हेलमेट वितरण कर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ), उदयपुर यातायात पुलिस एवं आधार फाउंडेशन का सहयोग रहा। अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा.

अभियान की शुरुआत आज प्रातः शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से हुई। अंबेरी, प्रताप नगर, मादड़ी चौराहा, टिटारड़ी बायपास, बालिचा, गोवर्धन विलास, रामपुरा एवं साइफन क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
उदयपुर कलेक्ट्री में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रशासन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान का अगला चरण शास्त्री सर्कल पर आयोजित किया गया। यहां भी वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व और सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मोहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के चौयरमेन कुलक्षेत्र शर्मा ने कहा कि स्व. श्रीमती विश्वमोहिनी शर्मा की पुण्यस्मृति में आयोजित यह अभियान केवल हेलमेट वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि हेलमेट को केवल कानून की मजबूरी नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा का साधन समझना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि इस पहल से किसी व्यक्ति की जान सुरक्षित होती है और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आता है, तो यही स्व. श्रीमती विश्वमोहिनी शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।वहां मौजूद सभी लोगो को सडक सुरक्षा नियमो का पालन करने कि शपथ दिलाई गयी. इस अवसर पर ट्राफिक डिप्टी भँवरलाल, गौरव शर्मा,नारायनलाल सहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.