Header Banner

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद से जुड़ने की नई उड़ान देगा ‘वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट-2026’

BY — October 1, 2026

2 से 4 अक्टूबर तक उदयपुर में जुटेंगे देश-विदेश के 100 से अधिक प्रतिभागी, शारीरिक से आध्यात्मिक स्वास्थ्य तक होगा आत्ममंथन
उदयपुर। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम, परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच लोग कई बार अपने स्वास्थ्य और स्वयं के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। इसी सोच के साथ वाइब्रेंट फिजियोथेरेपी फिटनेस डाइट क्लिनिक, उदयपुर की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. विनिता बाघेला की ओर से 2 से 4 अक्टूबर तक वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट 2026 का देबारी स्थित शक्तिविलास रिसोर्ट में आयोजन किया जाएगा। इसकी थीम ‘उड़ान हम मिलकर फिर से एक उड़ान भरेंगे’ रखी गई है।

Oplus_131072

आयोजक डॉ. विनिता बाघेला ने बताया कि यह आयोजन केवल घूमने या आराम करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि शरीर, मन, भावनाओं, रिश्तों और आध्यात्मिक पक्ष से दोबारा जुड़ने की संपूर्ण यात्रा है। रिट्रीट में देश के विभिन्न राज्यों के साथ कतर, दुबई, अमेरिका, कनाडा और टोरंटो सहित विदेशों से 100 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि रिट्रीट में मुख्य रूप से 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल होंगे। तीन दिनों में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के पांच प्रमुख आयामों पर कार्य किया जाएगा।
डॉ. बाघेला ने कहा कि स्वास्थ्य केवल दर्द या बीमारी से मुक्त होना नहीं है, बल्कि जीवन के सभी पक्षों में संतुलन बनाना भी है। प्रतिभागियों को अपनी जीवनशैली, स्वास्थ्य संबंधी आदतों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर आत्ममंथन का अवसर मिलेगा।
रिट्रीट के अंतिम दिन प्रतिभागियों के लिए नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। डॉ. बाघेला ने कहा कि ‘उड़ान’ का अर्थ केवल आगे बढ़ना नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानकर नई ऊर्जा, विश्वास और उद्देश्य के साथ जीवन में आगे बढ़ना है।
उन्होंने कहा कि 45 या 50 वर्ष की उम्र के बाद जीवन रुकता नहीं, बल्कि यह स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनशैली को नए दृष्टिकोण से देखने की नई शुरुआत हो सकती है। वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट इसी नई शुरुआत का संदेश देगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.