उदयपुर। जगदीश अन्न क्षेत्र मानव सेवा समिति द्वारा गुरुवार शाम जगदीश मंदिर के पास मोक्ष रथ का उदघाटन किया गया। इस रथ से शहर के सभी इलाकों सहित तंग गलियों में रहने वाले क्षेत्रवासियों को भी मोक्ष रथ की सुविधा मिल पाएगी। यह रथ 5.50 लाख रुपए की लागत से बना है। इसे शहर के भीतरी संकडे़ इलाकों के मद्देनजर छोटा और अनुकूल बनाया गया है।
समिति के महामंत्री दिग्विजयसिंह माली ने बताया कि इस अवसर पर यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना, भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी, अध्यैक्ष प्रभुलाल साहू, कोषाध्यनक्ष मीठालाल तंबोली, धर्मोत्ससव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना, मेवाड़ प्रताप दल के अध्य,क्ष घनश्या म चावला, रथ समिति के प्रेमसिंह व गोपालसिंह आदि मौजूद थे।















