Header Banner

पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज

BY — June 16, 2012

उदयपुर। विकृत मानसिकता के लोगों की कमी नहीं है। ऐसे ही अज्ञात लोगों के खिलाफ एनिमल एड सोसायटी ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

सोसायटी की क्लेमयर अब्राहम ने बताया कि बोहरा गणेशजी क्षेत्र में अज्ञात व्यपक्ति ने बैल के मूत्र विसर्जन (अंडकोष) के स्थागन पर ताला लगा दिया। इससे बैलों को गंभीर दर्द, सूजन थी। इससे संक्रमण हो सकता था तथा मृत्यु तक हो सकती थी। ऐसे तीन मामले पकडे़ गए। लोगों की जानकारी पर सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची और बैलों को परेशानी से निजात दिलाई। पहली बार मामला सामने आने पर लगा कि यह किसी मानसिक विकृति वाले व्य क्ति का कार्य हो सकता है लेकिन लगातार दो और मामले आने के बाद प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply