Wed, September 23, 2026
Header Banner

नन्हीं बालिकाओं के कैट वॉक ने किया अचंभित

BY — September 17, 2017

मिस्टर एण्ड मिस व किड्स फैशन शो में प्रस्तुतियों पर दर्शको ने दांतो तले अंगुलिया दबाई

उदयपुर। रेम्प पर जब नन्हीं-नन्हीं परियों एवं युवक-युवतियों ने पैरों को थिरकाते कैट वॉक किया तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

अवसर था फैशन स्टार लेकसिटी मॉल एवं एम. स्क्वायर प्रोडक्शन हाउस के साझे में सौ फीट रोड़ स्थित ओपेरा गार्डन में आयोजित मिस्टर एण्ड मिस व किड्स फैशन शो का। जिसमें युवक-युवतियों एवं बालकों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने सभी को अंचभित कर दिया।
रेम्प पर 30 नन्हें-नन्हें बालक-बालिकाओं ने किड्स फैशन शो में रंग-बिरंगी ड्रेस में कैटवॉक किया तो नजारा देखते ही बना। बच्चों द्वारा उनके द्वारा पहनी गई ड्रेस में कोई परी लग रही थी तो कोई मॉडल दिख रहा था। किसी ने सेल्फी के अंदाज में रेम्प आ कर अपना पॉज दिया तो किसी ने हाथ हिला कर। बच्चों की इन अदाओं पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। रेम्प पर बच्चें अपनी माताओं के साथ आये।
मिस्टर एण्ड मिस फैशन शो टेªडिशनल एवं वेस्टर्न थीम पर आधारित था जिसमें प्रतिभागियों ने भारतीय परम्परा और विदेशी वेशभूषा में रेम्प पर कैटवॉक किया तो दर्शक देखते ही रह गये। फैशन शो में मिस्टर में 28 और मिस प्रतियोगिता में 29 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सभी 87 प्रतिभागियों ने विभिन्न राउण्ड में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को मोहित किया।
फैशन शो की मुख्य अतिथि ससुराल सिमर का सीरियल की मुख्य किरदार निभाने वाली सिमर उर्फ दीपिका कक्कड़, जगुआर फेम संगीत निर्देशक सुखी, स्प्लिटविला 7 मुक्ता चोपड़ा एवं नेरो जीन्स फेम एबी रॉक स्टार, जतिन कपूर, सेलिब्रिटी के रूप में मौजूद थे।
मिस प्रतियोगियों ने लंहगा चोली एवं प्लाजों में भारतीय वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। महिलाएं जिस तरह से रेम्प पर कैट वॉक कर रही थी उनकी खूबसूरती देख कर मानो लग रहा था कि चांद धरती पर उतर आया। दूसरा राउण्ड टेलेन्ट राउण्ड आयोजित किया गया जिसमंे सभी प्रतियोगियों ने गीत-संगीत,नृत्य एवं एक्टिंग के जरिये अपने भीतर छिपे टेलेन्ट दिखा कर जजों को आकर्षित करने का प्रयास किया।
आयोजक दामिनी शर्मा एवं आयुष गुप्ता ने बताया कि देश के ख्यातनाम फैशन डिजाईनरों द्वारा तैयार की गई डिजाईनों के वस्त्रों का प्रदर्शन किया। वेस्टर्न एवं टेªडशनल थीम पर आधारित इस फैशन शो में युवक-युवतियां व बच्चें इन दोनों थीम पर अपनी प्रस्तुति दे कर अपनी बखबूी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकेश माधवानी ने बताया कि इस प्रकार के फैशन शो के आयोजन से यूथ को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। प्रारम्भ में नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
जहां मिस्टर फैशन शो के सभी प्रतिभागी हाथों में तलवार एवं सिर पर राजस्थानी रंग-बिरंगी साफा पहने राजा रजवाड़ों की पोशाकों में जब रेम्प पर आये तो माहौल पूर्ण रूप से राजस्थानी रंग में रंग गया, वहीं मिस फैशन शो की प्रतिभागी युवतियां लहंगा-चोली में आई तो माहौल देखते ही बना।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply