चेन लूट का एक ओर प्रयास

BY — August 31, 2011

उदयपुर. शहर में चेन लूट की वारदातों में कोई कमी आने के बजाय और बदती जा रही है. सोमवार को दो जगह वारदात करने के बाद मंगलवार को चेन लूटने का एक ओर प्रयास किया गया. मूल नवसारी (गुजरात) हाल गोवर्धन विलास थाना स्थित सेक्टर १३ निवासी प्रीती (५२) पत्नी जगदीश केवलरमानी सुबह दूध लेकर आ रही थी. सामने से २२-२३ वर्षीय दो युवक आये ओर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपट्टा मारा. प्रीती ने एक हाथ से चेन पकड़ ली. आधी चेन टूट कर दुपट्टे में फंस गयी और आधी हाथ में रह गयी. उदयपुर में प्रीती का मायका है. प्रीती को ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी है. इस कारण उसे चक्कर आ गए. आसपास दुकानदारों ने देखा तो उन्हें लगा कि कहीं गिर ना जाये, इसलिए वे उसे संभालने आये. तब वारदात का पता लगा.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *