कभी भी छलक सकता हैं FS

BY — September 2, 2011

फतह सागर का जल स्तर पूरा हो चुका है. छलक सकता है कभी भी.

बारिश के दौरान कोर्ट चौराहा स्थित खान एवं भू-विज्ञान विभाग परिसर में गिरा पेड.

विभूति पार्क निर्माण के मद्देनज़र पाल की ओर वाहनों पर रोक लगाई हुई है. प्रदुषण मुक्त अभियान का उदाहरण देते विदेशी पर्यटक.


उदयपुर. शहर में गुरुवार रात व शुक्रवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से जहाँ मौसम में ठंडक घुल गई हैं वहीँ फतह सागर के छलकने की संभावना से उदयपुर वासियों के चेहरों की रौनक देखते ही बन रही है. पानी की आवक बराबर होने से फतह सागर का जल स्तर 12.5 फीट से ऊपर हो चुका है. अब यहाँ लकड़ी के पाटिए लगाये जायेंगे. इनसे पानी रोका जायेगा. फिर पानी छलकेगा जो आयड़ होता हुआ उदयसागर में जायेगा. उधर पीछोला मिज पानी लाने वाली सीसारमा नदी का जल स्तर तीन फीट है. पीछोला पर तीन इंच की चादर चल रही है.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *