Header Banner

गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन कल

BY — September 10, 2011

दिगंबर जैन समाज की संवत्सरी भी

उदयपुर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गणपति महोत्सव का समापन रविवार को होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का जल में विसर्जन किया जायेगा. पेसिफिक ग्रुप के एम डी. श्री बी. आर. अग्रवाल के निवास पर स्थापित गणपति प्रतिमा का भी विसर्जन रविवार सुबह किया जायेगा.
ग्रुप के आशीष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ. जिसमें जयपुर से आये श्याम अपूर्वा ने प्रस्तुतियाँ दी. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गत दिनों से चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी समापन हो जाएगा। महाराष्ट्र समाज की ओर से गणेशोत्सव के तहत विविध आयोजन किये गए. गणपति महोत्सव का शनिवार अंतिम दिन होगा।
अनंत चतुर्दशी पर रविवार को गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। ऐसे में शहर के फतहसागर, पीछोला के गणगौर घाट, गोवर्धन सागर आदि विभिन्न स्थलों पर गणपति प्रतिमाएं विसर्जित होगी। सुबह से ही शहर में शोभायात्राओं निकाली जाएँगी.
खमत खामणा सोमवार को
उधर गत दस दिन से चल रहे दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व का समापन रविवार को होगा. इस दिन संवत्सरी मनाई जायेगी. खमत खामणा सोमवार को होगा. खमत खामणा यानी क्षमापना. पूरे वर्ष भर में जाने-अनजाने में की गई या हुई गलतियों के लिए मित्रों, रिश्तेदारों, सगे-सम्बन्धियों से आमने-सामने मिलकर, मोबाईल पर क्षमापना की जायेगी.
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply