Header Banner

विश्व में देश को गौरवान्वित कर रहा है हिन्द जिन्क

BY — November 7, 2011

खानमंत्री पटेल का दौरा

खान का दौरा करते खां मंत्री पटेल के साथ मुख्य प्रचालन अधिकारी जोशी व अन्य.

udaipur. केन्द्रीय खानमंत्री दिनशा जे. पटेल ने कहा कि आज हिन्दुस्तान जिंक विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित कर रहा है.  हिन्दुस्तान जिंक में कार्य के प्रति युवाओं की लगन, निष्ठा एवं मेहनत देखकर मन को बहुत सुकून मिला है. उद्योग एवं देश के विकास में आज के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है तथा यह युवाशक्ति हिन्दुस्तान जिंक की तरक्की एवं विकास से पूर्णरूप से जुड़े हैं. उन्होंने ये विचार वेदान्ता समूह की जस्ता—सीसा व चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक की इकाई राजपुरा—दरीबा स्मेल्टर कॉम्पलेक्स एवं दरीबा खान के दौरे में व्यक्त किये.
उन्होंने कहा कि आज हमें प्रांतों के विकास के बारे में नहीं सोचकर बल्कि सम्पूर्ण भारत की उन्नति एवं विकास के बारे में सोचना चाहिए. हिन्दुस्तान जिंक में प्रबन्धन और कामगारों के बीच सशक्त संबंध तथा अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक बच्चों के विकास के लिए शिक्षा, पौष्टिक आहार,  स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं में सशक्तिकरण के लिए स्वयं—सहायता समूहों का गठन, किसानों के विकास के लिए सदैव कटिबद्ध है.

दरीबा में हुए कार्यक्रम में बैठे अतिथि.

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य प्रचालन अधिकारी अखिलेश जोशी ने कहा कि आज हिन्दुस्तान जिंक विश्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है. रामपुरा—आगुचा खदान दुनिया की सबसे बड़ी जस्ता उत्पादक खदानों में से एक है। हिन्दुस्तान जिंक २००२ में विनिवेश के पश्चात राजस्थान में १२००० करोड़ रु. का निवेश कर तीन बड़ी परियोजनाओं का विस्तार किया और अपनी उत्पादन क्षमता में पांच गुना वृद्वि की है. जोशी ने हिन्दुस्तान जिंक के विकास में केंद्र व राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग पर खानमंत्री का आभार जताया.
खानमंत्री के साथ खान मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एस. के. श्रीवास्तव, नालको के अध्यक्ष—प्रबन्ध निदेशक श्री बागरा, हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य प्रचालन अधिकारी अखिलेश जोशी, मुख्य वित्तीय अधिकारी एस. एल. बजाज, एच के मेहता, दरीबा खान के यूनिट हेड प्रवीण जैन तथा जिंक के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. जिन्क परिवार के बच्चों ने खानमंत्री के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply