हत्‍या के आरोपियों का पता नहीं लगने पर प्रदर्शन

BY — December 24, 2011
कलक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन करते समाज के युवा।

udaipur. गत दिनों खटीक समाज के युवक की हत्‍या कर शव फेंकने के मामले में अब तक आरोपियों का पता नहीं लगने पर आक्रोशित समाजजनों ने शनिवार को कलक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। उल्‍लेखनीय है कि न्‍यू भूपालपुरा क्षेत्र में खेत किनारे एक अधजला शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव की शिनाख्‍त कुंदन निमावत के रूप में हुई। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीन दिन से पुलिस तलाश में है लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर समाज के लोगों ने कलक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हाथीपोल से समाज के लोग जुलूस के रूप में अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए कलक्‍ट्रेट पहुंचे जहां मानव शृंखला बनाई और नारेबाजी की। प्रतिनिधियों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया। इस दौरान युवक कांग्रेस अध्‍यक्ष जयप्रकाश निमावत, शैलेन्‍द्र चौहान सहित कई लोग उपस्थित थे।

udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. nisandeh hatya ak apradh hai phir wo kisi ki bhi kyu n ho parntu samaj ke prabudh logo ka pradarshan aab kyu ? sabhi pradarshan karne walo ko uska gerkanuni byaj ka kam pata tha par kabhi roka nahi. majbur logo se 15-20% byaj lena kes karna ? tab use rokte to shayad bach jata. ab to gyapan iske liye hona chahiye ki police/prashashan ase byajkhoro ko ban kare taki koi or kundan bach sake.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *