udaipur. सेंट पॉल्स स्कूल उदयपुर के 1987 बैच के छात्रों द्वारा रजत जयंती के अवसर पर कल से दो दिवसीय एल्यूमनी मीट का आयोजन सेंट पॉल्स स्कूल परिसर में किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए देवेन्द्रसिंह कोठारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 90 छात्र अपने परिवार सहित भाग लेगें। जिसमें 1987 बैच के विदेशों में रह रहे 20 तथा देश के विभिन्न राज्यों में निवास कर रहे 30 चिकित्सक, इंजीनियर, आरएएस, प्रोफेसर, उद्योगपति सहित स्थानीय 40 छात्र शामिल होंगे।
संजय खमेसरा ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े सात बजे आर्मी एंव बी.एन.कॉलेज बैण्ड के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। तत्पश्चात नये व पुराने छात्रों के बीच परिचय का दौर एंव उद्बोधन होगें। कार्यक्रम के दौरान नये व पुराने छात्रों के बीच वॉलीबाल,क्रिकेट एंव रस्साकस्सी खेल के मैच होगें। एल्युमनी छात्रों द्वारा वर्तमान में स्कूल में अध्ययनरत सभी 2800 बच्चों को उपहार दिये जायेगें।
udaipur news
udaipurnews
You must be logged in to post a comment.
when will your school provide akash tablet pc rply me fast?????????????????????????????