Header Banner

जय गुरुदेव बाबा का सत्संग सोमवार को

BY — January 8, 2012

बीएन कॉलेज ग्राउंड पर दोपहर 2 बजे होगा कार्यक्रम

रविवार रात पहुंचेगा काफिला

udaipur. संत बाबा जयगुरुदेव महाराज का सत्संग और नामदान कार्यक्रम सोमवार दोपहर 2 बजे बीएन कॉलेज ग्राउंड पर होगा जिसमें गुरुदेव शाकाहार अपनाने, नशामुक्त जीवन जीने, आम जीवन में भजन कीर्तन के लिए भी समय निकालने, नारी का सम्मान करने आदि संदेश देंगे। सत्संग के बाद नामदान क्रिया होगी, जिसमें गुरुदेव सत्संगियों को प्रभु प्राप्ति के मार्ग पर चलना सिखाएंगे।
जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के सत्संगी आशीष कुमार व एस.सी. गुप्ता ने बताया कि बीएन कॉलेज ग्राउंड में होने वाले सत्संग में शहर सहित दूर दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इससे पहले सुबह 9 बजे राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद्र सत्संग करेंगे। आयोजन को लेकर जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आज सादड़ी से निकलेगा काफिला

प्रवक्ता संतराम चौधरी ने बताया कि मथुरा स्थित आश्रम से 19 दिसंबर को निकला गुरुदेव का काफिला भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, सीकर, नागौर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर होते हुए पाली स्थित सादड़ी पहुंचा। जहां सत्संग के बाद रविवार को काफिला उदयपुर के लिए निकलेगा। यहां रविवार रात 8 बजे गुरुदेव की अगवानी होगी। गुरुदेव सोमवार को डूंगरपुर के लिए रवाना होंगे जहां मंगलवार को सत्संग के बाद काफिला गुजरात की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। गुरुदेव के काफिले में 100 से अधिक वाहन हैं।
udaipur news

hindi news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply