Header Banner

डॉ. राजेश राठौड़ एम.बी. चिकित्‍सालय के उप अधीक्षक

BY — January 17, 2012

udaipur. महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के कार्यालय अधीक्षक ने एक आदेश जारी कर डॉ. राजेश राठौड़ को उप अधीक्षक नियुक्त किया है। अधीक्षक डॉ. डी.पी. सिंह ने मंगलवार को जारी किए आदेश में चिकित्सालय के सर्जिकल विभाग में नियुक्त सर्जन डॉ. राजेश राठौड़ को चिकित्सालय के उप अधीक्षक नियुक्त किया है। डॉ. राठौड़ उप अधीक्षक के समस्त कार्य यथा आहरण वितरण, अवकाश स्वीकृति, अराजपत्रित कर्मचारियों के वेतन के बिलों पर हस्ताक्षर, सूचना के अधिकार के तहत कार्य, चिकित्साधिकारी प्रभारी, बी.पी.एल. एवं लिगल सेल के कार्य सम्पादित करेंगे। डॉ. सिंह ने बताया कि डॉ. राठौड़ ऑपरेशन एवं सर्जिकल कार्य पूर्व की भांति सर्जिकल विभाग में भी करते रहेंगे। डॉ. राजेश राठौड़ ने मंगलवार को अधीक्षक कार्यालय में उप अधीक्षक का कार्य भार ग्रहण कर लिया है।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply