Header Banner

क्‍वींस इलेवन ने हराया मेवाड़ वारियर्स को

BY — February 2, 2012

क्‍वींस इलेवन और वनस्थली रॉयल्स के बीच फाइनल 3 को

किंग्‍स इलेवन की खिलाड़ी बोल्‍ड।

udaipur. टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को हुए मैच में क्‍वींस इलेवन मेवाड़ ने मेवाड़ वारियर्स को हरा दिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को होगा। मीडिया प्रभारी निर्मला शर्मा ने बताया‍ कि पहले बल्ले बाजी करते हुए क्‍वींस इलेवन मेवाड़ ने 155 रन बनाए।

विकेट का जश्‍न मनाती मेवाड़ वारियर्स की खिलाड़ी।

इसमें हर्षिता ने 56, नर्गिस राठौड़ ने 29 और चांदनी जैन ने 25 रन का योगदान दिया। मेवाड़ वारियर्स की ओर से ममता और प्रतीक्षा ने 2-2 तथा लीला ने एक विकेट लिया। मेवाड़ वारियर्स की टीम 79 रन पर सिमट गई। इसमें कैप्ट्न लीला ने 13, ममता ने पांच चौकों की सहायता से 27 रन का योगदान दिया। क्‍वींस इलेवन की ओर से मधु शेखावत ने 3, बीएन गर्ल्सव कॉलेज की अध्यक्ष विधि जैन और संतोष शर्मा ने 2-2‍ विकेट लिए। उन्होंपने बताया कि फाइनल मैच शुक्रवार को वनस्थली रॉयल्स और क्‍वींस इलेवन मेवाड़ के बीच खेला जाएगा। मैच के बाद समापन समारोह होगा। इसमें पुलिस महानिरीक्षक गोविंद गुप्ताक, लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ आदि भी हिस्सा लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply