Header Banner

बसंतराज के स्वागत में आई पेड़ों पर मंजरियां

BY — February 2, 2012
आम के पेड़ पर आई मंजरियां।

udaipur. बसंतराज के स्वांगत में आम के पेड़ों पर मंजरियां आ गई हैं। अमराई में आम ने अपनी मुस्कान क्या बिखेरी कि उसने अपने सिर पर मंजरियों का सेहरा भी बांध लिया है। ये अजीब ही है कि जहां इन दिनों शादियों का सीजन है वहीं आम ने भी शादी का सा सेहरा धारण किया है।

इन्हीं दिनों में टेसू के फूल भी खिलने लगेंगे। साथ ही सेमल भी मुस्कराकर लाल फूल चटखा देगा। चहुंओर बसंत सा माहौल बन गया है। मंदिरों में गायन शुरू हो गए हैं। नाथद्वारा मंदिर में उपंग बजने लगा है। इसका अर्थ होली निकट आने से लगता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply