Header Banner

डायबिटीज की नि:शुल्क जांच 4 को

BY — February 2, 2012

udaipur. आरोग्य दिवस के अंतर्गत राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार,फूटा दरवाजा में नि:शुल्क डायबिटीज जांच शिविर 4 फरवरी शनिवार को आयोजित किया जायेगा। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ.शोभालाल औदीच्य ने बताया कि डायबिटीज से बचने के उपायों के बारे में पेम्पलेट वितरित किए जायेंगे। शिविर में प्रात: 9 से 11 बजे रोगियों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि डॉ.विष्णु बंशीवाल एवं विषय विशेषज्ञ अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे साथ ही डायबिटीज एवं मौसमी बीमारियों से बचने के उपायों के बारे में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply