Header Banner

वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन करेगी पत्रकार परिषद

BY — February 2, 2012

udaipur. राजस्थान पत्रकार परिषद की उदयपुर इकाई ने उदयपुर संभाग के 50 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन करने का फैसला किया है। इसके लिए सभी पत्रकार संगठनों और मीडिया संस्थानों से अपील की गई है कि वे ऐसे वरिष्ठ पत्रकारों की जानकारी जुटाने में पत्रकार परिषद का सहयोग करें जिन पत्रकार साथियों ने 50 साल की आयु पूरी कर ली है।

ऐसे वरिष्ठ पत्रकारों के नाम, फोटो और विवरण 10 फरवरी, 2012 तक पत्रकार परिषद के उदयपुर कार्यालय 63, जनता मार्ग, सूरजपोल उदयपुर के पते पर भिजवायी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए उदयपुर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश माली से संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply