Header Banner

देहलीगेट पर डामर से भरा टैंकर पलटा

BY — February 2, 2012
डामर फैलने के बाद यातायात बंद करने से बापू बाजार में लगा जाम।

udaipur. शहर के देहलीगेट चौराहे पर गुरुवार सुबह डामर से भरे टैंकर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सड़क पर डामर फैल गया और यातायात काफी प्रभावित हुआ। टैंकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर पलट गया।

देहलीगेट स्थित सड़क पर फैला डामर।

जानकारी के अनुसार सूरजपोल की ओर से रहा टैंकर कस्तू़रबा मातृ चिकित्सालय के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। आधे से अधिक डामर सड़क पर फैल गया। सूचना मिलने पर सम्बान्धित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से टैंकर को सीधा करवाकर उसे थाने ले आए। एक तरफ का यातायात बंद कर दिया गया। टैंकर का चालक फरार है।

उधर डामर फैलने के बाद यातायात बापू बाजार से गुजारा गया जिससे काफी देर तक जाम लगा रहा। बसें, चौपहिया और दुपहिया वाहन फंसे रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply