भगवान का होता है आकर्षक शृंगार

BY — February 1, 2012

udaipur. शहर के माछलामगरा स्थित महादेव मंदिर में महादेव का आकर्षक शृंगार भक्तों  का मन मोह लेता है। मंदिर में भगवान राधा-श्रीकृष्णम, हनुमानजी तथा गणेशजी की प्रतिमा भी है। महादेवजी की प्रतिमा और शिवलिंग के साथ नियमित रूप से यहां के पुजारी भगवानलाल शर्मा करीब 30 वर्षों से सेवा कर रहे हैं।

भगवानलाल शर्मा

यहां का शृंगार उनकी पत्नी श्यामादेवी करती हैं। महाशिवरात्रि पर यहां विशेष शृंगार होता है। तब दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने आते हैं। यहां 30 वर्षों से जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी पर भी आकर्षक और विशेष शृंगार किया जाता है। शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया भी नियमित रूप से गत 30 वर्षों से जब भी शहर में होते हैं यहां पूजा करते हैं। उल्लेखनीय है कि मंदिर की नींव कटारिया के हाथों ही रखी हुई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply