Header Banner

सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ‘उड़ान-2012’ (चित्रों में)

BY — February 16, 2012

खेल व सांस्कृतिक सप्ताह

udaipur. सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से शुरू हुए खेल व सांस्कृतिक सप्ताह ‘उड़ान-2012’ के तहत गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। आरंभ में सनराइज कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य योगेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद हुई वाद-विवाद, एकल गान व समूह गान में ब्यू ग्रुप और व्हा‍इट ग्रुप विजयी रहे। स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह दिखाया।

नृत्‍य प्रस्‍तुत करती प्रतिभागी।

प्रतिभागी द्वारा बनाई गई रंगोली।

अच्छे गानों पर दर्शक दीर्घा से खूब तालियां भी बजी तो सुर से थोड़ा इधर-उधर होने पर हूटिंग भी की। दोपहर बाद एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें इसमें क्रमश: व्हाइट, रेड एवं ब्ल्‍यू ग्रुप विजयी रहे। ग्रुप के चेयरमैन हरीश राजानी ने बताया कि पांचवें दिन शुक्रवार को जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की लैम्प लाइटिंग सेरेमनी होगी। शुक्रवार शाम को ही सनराइज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रांगण में सांस्कृ तिक कार्यक्रम होगा।
इससे पूर्व सप्ता्ह के पहले और दूसरे दिन कबड्डी, खो खो, वालीबॉल आदि प्रतियोगिताएं हुई।

क्रिकेट मुकाबले का उदघाटन करते राजानी।

ये दोनों छात्रों और छात्राओं के अलग-अलग ग्रुप में हुई। छात्रों के कबड्डी में सनराईज व्हाइट, छात्राओं की कबड्डी और खो खो प्रतियोगिता में क्रमश: सनराईज रेड और सनराईज ग्रीन ग्रुप विजयी रहे। दोपहर बाद क्रिकेट मुकाबला ग्रीन व ब्‍ल्‍यू मे टीमों के बीच हुआ जिसमें ब्लयू ग्रुप ने 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। फिर हुई रंगोली प्रतियोगिता में रेड ग्रुप विजयी रहा। ग्रुप के चेयरमैन राजानी ने सभी प्रतिभागियों का प्रोत्साहन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply