Header Banner

जैकी श्रॉफ पहुंचे उदयपुर

BY — February 17, 2012
फेरों के दौरान दूल्‍हा-दुल्‍हन के पीछे बैठे जैकी श्रॉफ।

udaipur. फिल्म हीरो से अपनी पहचान बनाने वाले सिने अभिनेता जैकी श्रॉफ शुक्रवार दोपहर बाद यहां पहुंचे। वे यहां अपने कर्मचारी की बेटी की शादी में यहां शामिल होने आए। जानकारी के अनुसार वे रानी रोड स्थित महाकाल मंदिर के पास स्थित गार्डन में हो रही श्री एम. एल. मेहता की सुपुत्री की शादी में शिरकत करने आए थे।

महाकाल मंदिर के बाहर पहुंचने पर जैकी का स्‍वागत करते मेहता परिवार।

मेहता उनके यहां काफी वर्षों से कार्य कर रहे हैं। जानकारों ने बताया कि जैकी के पहुंचने पर मेहता के परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद वहां उन्होंने मिठाई भी ली। दोपहर बाद पहुंचे जैकी शादी के फेरों के दौरान मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply