सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी अवार्ड शिव निवास को

BY — February 29, 2012

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2010-11 समारोह

राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल से पुरस्कार ग्रहण करते एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।

udaipur. केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने HRH group of hotels की इकाई उदयपुर स्थित होटल shiv niwas palace को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2010-11 में सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी से नवाजा। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं एमएमसीएफ की स्वावलंबन परियोजना की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वृंदा राजे सिंह ने ग्रहण किया।

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देश के कई होटल व्यवसायी उपस्थित थे। मेवाड़ ने बताया कि एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स की उदयपुर स्थित होटल शिवनिवास पैलेस को यह अवार्ड भारत की हेरिटेज होटलों की श्रेणी में अव्वल आने पर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत डेढ़ दशक से होटल शिवनिवास पैलेस ने हेरिटेज ग्रांड केटेगरी अवार्ड पर अपना दबदबा बनाए रखा है।
केप्शन
भारत की राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा देवीसिंह पाटिल से पुरस्कार ग्रहण करते एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply