Header Banner

रेजोनेंस की ओर से सेमिनार 17 को

BY — March 14, 2012

udaipur. रेजोनेंस के तत्वावधान में कक्षा छह से बारहवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 17 मार्च को आरसीए सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को उनके भविष्य के बारे में आशंकाओं पर रेजोनेंस के विषय विशेषज्ञों द्वारा ज्ञान दिया जाएगा।

सेन्टर मैनेजर विकास कौशिक ने बताया कि सेमिनार का समय शाम 5 बजे से रहेगा। इसमें दो सत्र होंगे। पहले सत्र में 5 से 6.30 बजे तक रेजोनेंस के प्रोग्राम हेड निलेश गुप्ता अपना व्याख्यान देंगे। दूसरे सत्र में 6.30 बजे फिजिक्स के हेड ऑफ डिपार्टमेंट चन्द्रशेखर शर्मा अपना व्याख्यान देंगे। सेमिनार में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि सेमिनार में प्रवेश नि:शुल्क है। सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 0294-2427858 और 9887271630 पर संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply