Header Banner

रोटरी प्रान्तपाल 15 को अधिकारिक यात्रा पर

BY — April 1, 2012

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3050 के प्रान्तपाल रत्नेश कश्यप 15 अप्रेल को रोटरी क्लब उदयपुर की अधिकारिक यात्रा पर उदयपुर आयेंगे। क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने बताया कि उन्हें क्लब द्वारा संचालित प्रोजेक्टों का अवलोकन कराया जायेगा।

इस दौरान रोटरी वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर के अवलोकन के साथ ही उनके कर कमलों से उसका उदघाटन भी कराया जायेगा। रोटरी फाउण्डेशन द्वारा विश्व में संचालित किये जा रहे जनहित कार्यो में अंशदान के लिये रोटरी क्लब उदयपुर के सदस्यों को पीएचएफ, एमपीएचएफ तथा मेजर डोनर बनाकर प्रान्तपाल के हाथों सम्मान करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से प्रान्तपाल कश्यप के सम्मान में रोटरी बजाज भवन में शाम को एक समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें क्लब द्वारा इस सत्र के दौरान अब तक किये सेवा कार्यो का प्रान्तपाल के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। सचिव गिरीश मेहता ने बताया कि क्लब द्वारा शहर में संचालित सेवा कार्यो के बलबूते और मीडिया के समर्थन के कारण ही क्लब को डिस्ट्रिक्ट के 162 क्लबों के बीच पिछले 11 वर्षो से लगातार सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरूस्कार मिलता आ रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply