मध्यावधि चुनाव की संभावना से इनकार नहीं : राजनाथसिंह

BY — April 14, 2012

उदयपुर में व्यस्त दौरा

सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है सरकारें : राजनाथ सिंह

उदयपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्य:क्ष एवं सांसद राजनाथ सिंह का शनिवार को उदयपुर दौरा काफी व्यास्तक रहा। यहां उन्हों ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। दोपहर में चित्तौड़गढ से उदयपुर पहुँचे राजनाथसिंह ने डॉ. भीमराव अबेडकर सर्किल पहुँच कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा उदयपुर में पत्रकार वार्ता, स्व. सुन्दरसिंह भण्डारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, नगर परिषद के बनवाये राजकीय चिकित्सालय का उद्घाटन करने के साथ शाम को सुखाड़िया रंगमंच पर व्यायानमाला को संबोधित किया।

पार्टी प्रवक्ता चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिंह के उदयपुर पहुंचने पर उदयपुर के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। चित्तौड़ से प्रस्थान कर उदयपुर में वे सीधे कोर्ट चौराहा स्थित डॉ. अबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे जहाँ पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह सीधे सर्किट हाऊस गये। वहां उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात कर देश के हालात पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि देश में कभी भी मध्यावधि चुनाव की संभावना को नकारा नहीं जा सकता और उनकी पार्टी इसके लिये तैयार है। उन्होंने 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले, राजेन्द्र सिंह राठौड की गिरतारी पर विरोध, सरकार व सैन्य शासकों के विरोध पर हालात के बेकाबू होने, तथा केन्द्र व राज्य सरकार पर सीबीआई के दुरूपयोग का आरोप लगाया। इसके बाद वह गोवर्धनसागर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क पहुंचे जहां उन्होंने स्व. सुंदरसिंह भण्ड़ारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहर विधायक गुलाब चन्द कटारिया, पूर्व मन्त्री मदन दिलावर आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय नेता राजनाथ सिंह ने नगर परिषद द्वारा हिरणमगरी सेक्टर 14 में निर्मित राजकीय चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया और उसे जिला प्रशासन को सुपुर्द किया। लोकार्पण समारोह के मुय अतिथि शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया थे। अध्यक्षता उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने की। सभापति रजनी डांगी सहित पार्टी के पदाधिकरी व पार्षद व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
शाम को वह स्व. सुंदरसिंह भण्डारी की 92वीं जयंती के उपलक्ष्य में सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सायं 4 बजे सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित व्यायानमाला एवं विशिष्टजन समान समारोह में शामिल हुए। वे रात्रि विश्राम यहीं कर रविवार को प्रस्थान कर जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *