आईटी के नए आयामों पर मंथन 21 से

BY — April 20, 2012

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उदयपुर पहुंचे देश-विदेश के विषय विशेषज्ञ, तैयारियां पूरी

बारिश के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय सेमिनार की तैयारियां।

उदयपुर. जर्नादनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी की ओर से शनिवार से शिक्षा क्षेत्र में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के नए आयामों पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा। हालांकि बारिश ने इसकी तैयारियों को धो दिया। टेंट तानने का काम भी अधूरा पड़ा रह गया। 23 अप्रैल तक चलने वाले इस सेमिनार में देश-विदेश के 150 से अधिक विषय विशेषज्ञ हिस्सा लेकर कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के नवीनतम आयामों पर मंथन करेंगे।

मुख्य वक्ता धीरुभाई अंबानी इंस्टीट्यूट गांधीनगर तथा आईआईटी मुंबई के पूर्व डायरेक्टर प्रो. एससी सहस्रबुद्धे, प्रो. सीपी कट्टी, प्रो. राजेंद्र सिंह चिलर, प्रो. नीरज भार्गव, डीबी चौकसी, प्रो. बंकिम पटेल, प्रो. संजय अग्रवाल (एनआईसी जयपुर) होंगे। विशेषज्ञ वक्ताओं में प्रो. जोर्ज एम जियोग्राऊ, प्रो. ओम विकास , प्रो. विपिन गुप्ता प्रो. केवी आर्य तथ प्रो. अशोक पटेल होंगे।

1300 से अधिक शोध पत्र  : प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेेने के लिए 1300 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनकी शॉर्ट लिस्टिंग की जा रही है। चुनिंदा शोध पत्रों को सेमिनार में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 700 से अधिक प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सेमिनार में विभिन्न राज्यों दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, बंगाल, कन्याकुमारी, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उडि़सा, केरल, पंजाब, गोवा एवं इरान, नाइजीरिया, आस्ट्रेलिया, नेरोबी, किनिया, अमेरिका और चीन आदि देशों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
तैयारियां पूरी : कमेटियों के अधिकारियों को जिम्मा सौंप दिया गया है। शुक्रवार को 500 से अधिक विषय विशेषज्ञ उदयपुर पहुंच गए हैं, जबकि शेष शनिवार सुबह तक उदयपुर पहुंच जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *