Header Banner

साढे़ चार हजार से अधिक ने दी आरपीईटी

BY — May 17, 2012

उदयपुर। राज्य के 125 से अधिक इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आज राजस्थान प्री इजीनियरिंग टेस्ट के लिए उदयपुर के 8 सेंटरों पर परीक्षा हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. भाटी ने बताया की परीक्षा में राज्य भर में करीब 70 हजार परीक्षाथिर्यों ने परीक्षा दी।

उदयपुर के आठ सेंटरों पर सुबह और शाम को हुई परीक्षा में कुल परीक्षाथियों में से 4684 उपस्थित एवं 810 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों पर छात्रों द्वारा नकल को राकने के लिए हर परिक्षा केन्द्रों पर विशेष दस्तों को तैनात किया गया। विभिन्न निजी शिक्षण संस्थाओं ने अपने प्रचार- प्रसार के लिए शहर के हर परीक्षा केन्द्रों के आस-पास स्वागत द्वार लगाये एवं परीक्षा देने आए परिक्षार्थियों को अपनी शिक्षण संस्थान की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु पत्रक बांटे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply