Header Banner

उदय विलास को 88 लाख जमा कराने का नोटिस

BY — May 17, 2012

उदयपुर। नगर परिषद ने पांच सितारा होटल उदय विलास को नगरीय विकास कर जमा कराने के लिए 88 लाख रुपए का नोटिस दिया है। उल्लेवखनीय है कि ट्राइडेंट होटल एवं उदय विलास का नगरीय विकास कर चुकाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन हाई कोर्ट ने नगर परिषद के हक में निर्णय दिया है।

जानकारी के अनुसार उदय विलास का 88 लाख रुपए तथा होटल ट्राइडेंट का 59 लाख रुपए का कर बकाया था। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद नगर परिषद के हक में निर्णय दिया। ट्राइडेंट ने तो फैसला आने के बाद 24 लाख रुपए जमा करवा दिए लेकिन उदय विलास ने कुछ भी जमा नहीं कराया। नगर परिषद की विधि समिति ने उदय विलास को नोटिस दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply