रणबीर कपूर के खिलाफ वारंट

BY — June 1, 2012
file photo

उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के खिलाफ उदयपुर में सार्वजनिक स्था न पर धूम्रपान के मामले में घंटाघर थाना पुलिस ने न्यायालय में इस्तेगासा पेश कर जमानती वारंट प्राप्त  किया है। उन्हेंन 26 जून तक अदालत में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

कपूर व दीपिका पादुकोन गत दिनों फिल्म ये जवानी है दीवानी की शूटिंग के लिए उदयपुर आए थे। गणगौर घाट पर फिल्म शूटिंग के दौरान रणबीर ने सार्वजनिक रूप से सिगरेट पी थी जिस पर स्थानीय लोगों में आक्रोश था। स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने इसकी थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने जांच की और जांच में धूम्रपान करना साबित हो गया।
पुलिस ने udaipur न्यायालय में इस्तगासा दाखिल किया। इस पर न्यायालय ने ranbeer kapur के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। घंटाघर थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह ने बताया कि वारंट की तामील के लिए एक-दो दिन में सिपाही मुम्बई जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *