अजा आयोग के उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई

BY — June 23, 2012

उदयपुर। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी ने गिर्वा क्षैत्र का दौरा किया और विभिन्न लोगों से मिले। उन्होंने अभाव-अभियोग सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिये लोगों को आश्वस्त किया।

तरवाडी जसवन्त कुमार भाट की हत्या का मौका मुआयना किया और मृतक के परिजनों से रूबरू हुए और पूर्ण कार्यवाही का आश्वासन दिया। घटना का मौका देखने के पश्चात आसपास के क्षेत्र एवं मुख्य मार्गो पर हो रही विद्युत चोरी को देख कर तुरन्त प्रभाव से विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया और शहरी क्षेत्रों में हो रही विद्युत चोरी के बारे में बताया। जानकारी के अनुसार गोवर्धन विलास स्थित हुण्डई शो-रूम के पास से गुजर रहे मार्ग पर स्थित खम्भों से विद्युत चोरी के तार देखे जो डामरीकरण तौडकर नालों एवं जमीन में से होटलों व मकानों में जा रहे थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *