Header Banner

कलक्ट्रेट के बाहर ट्रांसफार्मर में आग

BY — July 10, 2012

उदयपुर। देहलीगेट पर कलक्ट्रे ट के बाहर स्थित ट्रांसफार्मर में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण जोर के धमाके से आग लग गई। इस दौरान उपचुनाव के नामांकन भरने आए कार्यकर्ताओं में हड़कम्प मच गया।

काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर से कलक्ट्रेट परिसर में बिजली आपूर्ति होती है। धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने से कलक्ट्रेट में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिस पर गाड़ी वहां आ गई। दमकल कर्मचारियों ने गैस छोड़कर आग पर काबू पाया। इसके बाद अधिकारियों ने काम शुरू किया और विद्युत आपूर्ति बहाल की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply