उदयपुर। हालांकि मानसून अपना जलवा सिर्फ एक दिन दिखाकर निकल लिया लेकिन शहरवासियों को मौका दे गया पिकनिक स्थलों को आबाद करने का। कुछ ऐसा ही माहौल रहा आसपास के पिकनिक स्थलों का।
हालांकि बारिश नहीं आई लेकिन धूप भी नहीं निकली। बादल छाये रहे। इसी मौसम के मद्देनजर शहरवासी आसपास के पिकनिक स्थलों पर निकल पडे़। कुछ युवा ग्रुप में निकले वहीं खाना बनाकर खाने के लिए तो कुछ खाना अपने साथ लेकर पहुंचे। बच्चों को भी खेलने का मौका मिल गया था। नांदेश्व र चैनल में बहने वाला पानी हर किसी को आनंद दे रहा था। आसपास के गौतमेश्वरजी, झामेश्वरजी, उबेश्वररजी सहित अन्य पिकनिक स्थलों पर भी काफी भीड़ रही।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.