Header Banner

सौतेली मां की तलवार से हत्‍या

BY — July 15, 2012

उदयपुर। शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में रविवार शाम बेटे ने सौतेली मां की तलवार से निर्ममता से हत्‍या कर दी।

जानकारी के अनुसार बाबूलाल खटीक के पिता ने दूसरी शादी कर रखी थी। उसे यह बिल्‍कुल समझ में नहीं आ रही थी। रविवार शाम वह घर पहुंचा जहां उसकी सौतेली मां पुष्‍पा किचन में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। बाबूलाल ने तलवार से पुष्‍पा पर दनादन वार किए। पुष्‍पा की मौके पर ही मृत्‍यु हो गई। सूचना मिलने पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (शहर) तेजराजसिंह, धानमंडी थानाधिकारी राजेश शर्मा मय पुलिस जाब्‍ता मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply