अगले माह राज्यस्तरीय सम्मेलन उदयपुर में

BY — July 19, 2012

भाजपा व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष पारीक पहुंचे उदयपुर

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी (व्यापार प्रकोष्ट) की बैठक शुक्रवार को प्रात: आठ बजे होटल रॉयल पैलेस में होगी। बैठक में व्यापार प्रकोष्ट के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी तनवीरसिंह  कृष्णावत ने  बताया की बैठक की अध्यक्षता  प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पारीक करेंगे।

बैठक में आगामी माह में उदयपुर में होने वाले व्यापार प्रकोष्ठ के राज्यस्तरीय सम्मलेन के बारे में रुपरेखा तय की जाएगी और व्यापार प्रकोष्ठ् की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व गुरुवार रात उदयपुर पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पारीक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *