सडक़ों पर इलाज, महसूस नहीं होने देंगे डाक्टरों की कमी

BY — July 19, 2012

सर्व समाज संघर्ष समिति ने किया ऐलान, हर घर से जोड़ेंगे जनता

उदयपुर। रेजिडेंट डाक्टरों के खिलाफ क्षत्रिय महासभा के आन्दोलन के तहत सर्व समाज संघर्ष समिति के आह्वान पर जारी आन्दोलन के दुसरे दिन आज कलेक्ट्री पर शहर के सभी समाजों,  पंचायती राज शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा क्रमिक अनशन किया गया।

सर्वसमाज संघर्ष समिति के सदस्यों ने कलेक्ट्री के बहार रोड़ पर मरीज का इलाज कर रेजिडेंट डाक्टरों को संदेश दिया किया की मरीजों को तुम्हारी जरुरत का अहसास नहीं होने देंगे। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बालूसिंह कानावत ने कहा की यह आन्दोलन जनता का आन्दोलन है इसके तहत हर घर से एक प्रतिनिधि आंदोलन में शामिल हो और इस जन आन्दोलन को सफल बनाये। अगर प्रशासन ने दोषियों पर कार्यवाही नहीं की तो संभाग स्तर पर धरने प्रदर्शन शुरू किये जायेंगे और संभाग को बंद करवाया जायेगा।

पंचायती राज शिक्षक  संघ के अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने कहा की जब तक प्रशासन दोषियों पर कार्यवाही नहीं करेगा आन्दोलन को और उग्र  किया जायेगा । तथा रेजिडेंट डाक्टरों को शहर में मकान किराये पर नहीं दिया जायेगा, तथा सभी समाज बंधूओं  से आह्वान किया है कि आप रेजिडेंट डाक्टरों को असहयोग करते हुए उन्हें अपने मकान किराये पर नहीं देवे। सर्वसमाज संघर्ष समिति के सदस्यों बालूसिंह कानावत, तेजसिंह बांसी, मनोहरसिंह कृष्णावत, खेमसिंह राणावत, शक्ति सिंह कारोही, तनवीरसिंह कृष्णावत, करणसिंह सेमारी, महेंद्रसिंह पाटिया, लीलाधर कुमावत, ओनारसिंह देवड़ा, पुष्पेन्द्रसिंह भिंडर, विजयराज सिंह शक्तावत, नवीन व्यास, दिनेश पोखरणा, चन्द्रशेखर परमार, ललित पालीवाल, राजेंद्र जोशी, हरीश शर्मा, गणपत यादव ,गोपाल सहित कई सदस्यों ने क्रमिक अनशन पर बैठ कर विरोध दर्ज करवाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *