Header Banner

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान 9 को

BY — August 8, 2012

udaipur. उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘अगस्त क्रांति दिवस’ पर 9 अगस्त को अमल का कांटा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला द्वारा स्वतंत्रता सेनानी अभिनंदन समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठजनों कांग्रेसजनों का सम्मान किया जायेगा।

देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर राष्ट्र में ‘अंग्रेजों भारत छोडो’ आंदोलन की शुरूआत की गई। इस पुण्य प्रेरक क्रान्ति दिवस पर देहात कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता सेनानी सम्मान कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी होगी। कार्यक्रम में जिला प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान, देहात कांग्रेस कार्यकारिणी, अग्रिम संगठन, सहकारी संस्थाओं के चेयरमेन, वरिष्ठ कांगे्रस नेता, कार्यकर्ता आदि भाग लेंगे। श्रीमाली ने बताया कि अस्वस्थ स्वतंत्रता सेनानियों के निवास पर जिलाध्यक्ष झाला जाकर उनका सम्मान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply