Header Banner

जुम्मे की नमाज से की अमन चैन की दुआ

BY — August 10, 2012

udaipur. मुस्लिम समुदाय के श्रद्धालुओं ने पवित्र रमजान माह में जुम्मे ( शुक्रवार) की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआएं कीं।

चेटक सर्किल स्थित पलटन मस्जिद सहित अन्यर क्षेत्रों की मस्जिद में शुक्रवार को बड़ी संख्या में धर्मावलंबी एकत्र हुए जहां उन्होंने श्रद्धा भाव से जुम्मे की नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को रमजान माह की मुबारक बाद दी।

रमजान माह के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा दिन में पांच बार नमाज अदा की जा रही है, वहीं शाम को विशेष रूप से तरावीह की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय जनों में रमजान माह को लेकर काफी उत्साह है और वे एक-एक दिन खुदा की इबादत कर गुजार रहे हैं। वहीं सुबह समय पर सेहरी व शाम को रोजा इफ्तार का क्रम जारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply